ड्राइवर को झपकी आने से कन्नौज में बड़ा हादसा, बस पलटने से 12 लोग घायल, 7 की हालत गंभीर

punjabkesari.in Thursday, Jan 06, 2022 - 01:57 PM (IST)

कन्नौजः उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बस के ड्राइवर की लापरवाही के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए और 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल लोगों को तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।

जानकारी के अनुसार घटना तिर्वा क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे की बताई जा रही है। जहां बस बिहार से लुधियाना जा रही थी। जिसमें 51 मजदूर सवार थे। रातभर बस चलाने के कारण ड्राइवर की आंख लग गई। ड्राइवर की लापरवाही के चलते सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में  करीब 12 लोग घायल हो गए हैं और इनमें  से 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रुप से घायल लोगों को तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया । साथ ही फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी है। 

 

 

Content Writer

Ramkesh