पिता के जेल में होने के कारण नहीं हो पा रही थी बेटियों की शादी, CM से गुहार लगाने के बाद कैदी रिहा

punjabkesari.in Saturday, Feb 04, 2023 - 01:45 PM (IST)

बुलंदशहर (वरुण शर्मा) : यूपी के बुलंदशहर (Bulandshahr) में पिता के जेल उम्रकैद (life prison) की सजा काटने के कारण बेटियों की शादी (Marriage) नहीं हो रही थी। जिसके बाद परिवार के लोगों ने जेल मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पिता को छुड़वाने (To redeem) की गुहार (Petition) लगाई। जिसके बाद जेल मंत्री (Prison minister) के प्रयासों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister) ने कैदी की सजा माफ कर दी। जिसके बाद पिता को बेटियों की शादी के लिए जेल से रिहा कर दिया गया। पिता के जेल से रिहा करने के बाद परिवार के लोग मुख्यमंत्री व जेल मंत्री का धन्यवाद करते हुए नहीं थक रहें।

जेल मंत्री के प्रयास से हुआ रिहा
जिले के रामनगर क्षेत्र के रहने वाले निरंकार शर्मा पर गढ़मुक्तेश्वर (Garhmukteshwar) में एक हत्या (Killing) के मामले में 1992 में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद 2006 में उनको उम्र कैद की सजा हो गई। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में निरंकार शर्मा को जेल भेज दिया। जिसके बाद परिवार के लोग लगातार निरंकार शर्मा को छुड़ाने के लिए उच्च न्यायालय और जगह-जगह चक्कर काटे मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद परिवार के लोगों ने 2023 में जेल मंत्री  धर्मवीर प्रजापति से पिता के जेल में होने के कारण बेटी की शादी ना होने की गुहार लगाई। जिसके बाद जेल मंत्री ने आश्वासन दिया था कि वह मुख्यमंत्री से बात करके समस्या का समाधान कराएंगे। जिसके बाद निरंकार शर्मा ने CM  से मिलकर यह समस्या रखी। जिसके बाद 31 जनवरी को मुख्यमंत्री के आदेश पर निरंकार शर्मा को रिहा कर दिया गया। 17 साल 10 महीने रहे निरंतर शर्मा जेल से रिहा होने के बाद मुख्यमंत्री और जेल मंत्री का धन्यवाद किया है।

CM के आदेश पर कैदी को 31 जनवरी को छोड़ा गया
निरंकार शर्मा की पत्नी ने मीडिया को बताया कि उनकी दो बेटी और एक बेटा है। बेटी शादी उम्र हो गई है, बेटी की शादी की बात चल रही हैं। मगर पिता के जेल में होने के कारण बेटी की शादी में परेशानी आ रही थी। जिसको लेकर परिवार के लोग परेशान थे और वह  जेल मंत्री से 8 जनवरी को मिलकर अपील किया। जिसके बाद जेल मंत्री ने मुख्यमंत्री से इस मामले में शिफारस की और मुख्यमंत्री के आदेश पर निरंकार शर्मा को 31 जनवरी को छोड़ दिया गया। पिता के जेल से रिहा होने के बाद परिवार के लोग CM योगी और जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति का धन्यवाद करते हुए नजर आ रहे हैं।

Content Editor

Prashant Tiwari