गृहक्लेश के चलते बुजुर्ग पति ने उठाया खौफनाक कदम, जवान पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर दी दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2022 - 04:27 PM (IST)

जालौनः उत्तर प्रदेश के जालौन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक बुजुर्ग पति ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी जवान पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया। जब इस घटना की जानकारी गांव वालों को मिली तो गांव में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में कर मामला दर्ज कर लिया। वहीं, इस हत्या का कारण पति पत्नी में हर रोज होने वाले झगड़े को माना जा रहा है।

हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी
बता दें कि यह मामला रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर का है। यहां पर रामप्रकाश यादव अपने घर में पत्नी और 7 वर्षीय पुत्र के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि रामप्रकाश और उसकी पत्नी के बीच आये दिन झगड़ा होता था और दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव भी था। इसी के चलते शनिवार की रात 12 बजे घर के सभी सदस्य गहरी नींद के में सो रहे थे और पत्नी भी छोटे पुत्र कृष्णा के साथ घर के अंदर सो रही थी। उसी समय राम प्रकाश सिंह यादव कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार करने के बाद घर से भाग गया।

पुलिस ने की मामले की जांच
मासूम कृष्णा के रोने की आवाज सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ पड़ी संगीता को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर सीएचसी पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने स्वजन से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक संगीता का मायका महकपुरवा (रसूलाबाद) कानपुर देहात में है। 27 वर्ष पूर्व उसका विवाह दोगुने उम्र के राम प्रकाश के साथ हुआ था। संगीता के चार पुत्र अनिल 25 वर्ष, सुनील 22 वर्ष, सुधीर 16 वर्ष तथा कृष्णा 7 वर्ष हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार वैश्य ने कहा कि हत्या का कारण दोनों पति पत्नी में होने वाला झगड़ा लग रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static