पुलिस की तत्परता से महिला की बची जान, सुसाइड के लिए खाया था जहर

punjabkesari.in Wednesday, Jul 21, 2021 - 02:40 PM (IST)

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक महिला ने जहर खाते हुए वीडियो बनाया फिर महिला ने अपने बुआ के भेज दिया। वीडियो देखते ही बुआ के होश उड़ गए। आनन फानन में उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि मेरी भतीजी ने जहर खा लिया है। हरकत में आई देवरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। देखा तो बाहर से दरवाजा बंद था। पुलिस तत्परता दिखाते हुए छत पर चढ़कर अंदर से कमरे पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल डॉक्टरों ने युवती की जान खतरे से बाहर बताई है। वही पुलिस की इस तत्परता की लोग प्रशंसा कर रहे है।

जानकारी के मुताबिक मामला देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।  जहां महिला ने पारिवारिक कलह आजीज आकर जहर खा ली। वीडियो बना कर बुआ के वाट्सप पर भेज दिया। मामले की जानकारी बुआ ने पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस की मदद से युवती की जान बच गई है।

पुलिस अधीक्षक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया महिला को बचाने में बरहज पुलिस अधीक्षक ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने समय रहते ही युवती को अस्पताल पहुंचा जिससे उसकी जान बच सकी है। उन्होंने बताया युवती के बयान के मुताबिक वह पारिवारिक कलह से परेशान होकर यह कदम उठाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Content Writer

Ramkesh