वाराणसी में दुर्गा पूजा का पंडाल बना चर्चा का विषय, दिखेगी चंद्रयान-2 की झलक

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2019 - 11:15 AM (IST)

वाराणसीः धर्म की नगरी वाराणसी में दुर्गा पूजा का पंडाल चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पंडाल में चंद्रयान-2 की झलक देखने को मिलेगी। अर्दली बाजार के न्यू डिलाइट क्लब की ओर से चंद्रयान-2 की तर्ज पर तैयार किया गया यह दुर्गा पंडाल सबका मन मोह रहा है।

इसे देख आपको ऐसा लगेगा जैसे पंडाल में नहीं बल्कि अंतरिक्ष यान में आ गए हैं। कोलकाता से आए दो दर्जन कारीगरों ने इस पंडाल को तैयार किया है। करीब 100 फीट ऊंचे इस पंडाल को बनाने में दो महीने का समय लगा है। इतना ही नहीं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इसमें एक दर्जन सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

वहीं दूसरी ओर जैतपुरा बागेश्वरी के रहने वाले एक परिवार के 4 बच्चों और उनके दोस्तों ने मिलकर दुर्गा पूजा के लिए खास तौर पर मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर बनाया है। उन्होंने 6 एस्ट्रोनॉट भी बनाए हैं।

Deepika Rajput