फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका! दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर का 71 की उम्र में निधन, विलेन बन कमाया था नाम

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 05:29 PM (IST)

UP Desk : भारतीय सिनेमा जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। अनुभवी अभिनेता और निर्देशक ई. ए. राजेंद्रन का गुरुवार को केरल के पट्टत्तानम में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से फिल्म और रंगमंच जगत में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राजेंद्रन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें कला जगत का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। उनके योगदान को याद करते हुए कई कलाकारों और फिल्मी हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। 

परिवार और अंतिम संस्कार
राजेंद्रन अपने पीछे पत्नी संध्या राजेंद्रन और पुत्र दिव्यदर्शन को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को त्रिशूर जिले के त्रिथल्लूर में किया जाएगा। वह अभिनेता मुकेश के बहनोई और प्रसिद्ध रंगमंच निर्देशक ओ. माधवन के दामाद थे।

यह भी पढ़ें : UP में बीच रोड पर मौत का तांडव! भीषण टक्कर के बाद धधक उठे दो ट्रक, बचने का नहीं मिला मौका, जिंदा जल गए 3 लोग

रंगमंच से फिल्मों तक का सफर
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से प्रशिक्षित राजेंद्रन ने अपने करियर की शुरुआत रंगमंच से की थी। अपनी मजबूत अभिनय क्षमता के दम पर उन्होंने धीरे-धीरे फिल्मों में भी पहचान बनाई।

50 से अधिक फिल्मों में किया काम
उन्होंने 1981 में फिल्म ‘ग्रीष्मन’ से सिनेमा में कदम रखा और इसके बाद 50 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। उनकी अंतिम फिल्म 2023 में रिलीज हुई ‘ओरु पेरुमकलियत्तम’ थी, जिसे निर्देशक जयराज ने बनाया था। 

यह भी पढ़ें : 1 करोड़ का बिल पास करने के लिए एक लाख की घूस, रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए JE, एंटी करप्शन की कार्रवाई से हड़कंप 

स्वास्थ्य को लेकर थे सजग
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर अपने जीवनशैली में बदलाव किए थे, खासकर शुगर लेवल को नियंत्रित रखने पर ध्यान दिया। ई. ए. राजेंद्रन का निधन फिल्म और थिएटर जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके अभिनय और योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static