बारिश बंद होने का इंतजार कर रहे रावण के पुतले, यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 05, 2022 - 01:31 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से दशहरा मेला का मजा किरकिरा होता दिखाई दे रहा है। वहीं, दहन करने के लिए बनाए गए रावण के पुतले भी जलने के लिए बारिश बंद होने का इंतजार कर रहे है। उधर, मौमस विभाग ने यूपी के 51 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

इन जिलों में औरेंज अलर्ट जारी
महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी तथा इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश का औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी लखनऊ में मंगलवार शाम से हल्की बारिश होने लगी। मंगलवार को अनुमान बारिश 2.1 के सापेक्ष 1 मिली मीटर रिकॉर्ड हुई है। 



बता दें कि देश के कई राज्यों से मॉनसून की विदाई हो गई है। कुछ राज्यों से पूरी तरह मॉनसून विदा ले चुका है। वहीं, कुछ राज्यों के कुछ इलाकों से मॉनसून की विदाई हुई है। दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। सुपर चक्रवात नोरु की वजह से बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में आज से बारिश होने के आसार हैं। झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश जारी है। आज सुबह से ही रांची में बारिश हो रही है। दुर्गा पूजा के मौके पर बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

झारखंड में होती रहेगी बारिश
मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में अभी बारिश से राहत नहीं हैं। मौसम केन्द्र ने कहा है कि चार अक्टूबर को झारखंड में भारी बारिश की संभावना जतायी है। राज्य के मध्य भाग यानी रांची समेत बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी एवं रामगढ़ तथा उत्तर-पश्चिमी भाग यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है।

Content Writer

Imran