Eid al-Adha: बकरीद का त्यौहार आज, CM योगी, राज्यपाल और अखिलेश यादव ने दी मुबारकबाद

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2024 - 09:21 AM (IST)

UP News: आज देशभर में ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी यह त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।  जज्बा-ए-कुर्बानी के साथ बकरीद की नमाज होगी। जिसके बाद कुर्बानी का दौर शुरू हो जाएगा। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की बधाई दी है।

राज्यपाल ने दी बधाई
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह पर्व त्याग और बलिदान के प्रति आदर व्यक्त करने वाला है। यह पर्व हमें खुशियां बांटने व गरीब तथा बेसहारा लोगों की मदद करने का अवसर प्रदान करता है।

सीएम योगी ने दी मुबारकबाद
सीएम योगी प्रदेशवासियों को बकरीद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा यह त्योहार सभी के लिए मिलजुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। वहीं, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह पर्व गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करने तथा समाज में भाईचारे व सद्भावना को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है।'

अखिलेश यादव ने दी मुबारकबाद
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी को बकरीद की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा है कि यह त्योहार सद्भाव, सहयोग, समर्पण व त्याग तथा बलिदान का संदेश देता है।

सुबह 10 बजे ईदगाह पर होगी नमाज
इस्लाम धर्म में ईद उल अजहा दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। ईद उल अजहा के दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। ईद उल अजहा को बकरीद, बकरा ईद अथवा ईद उल बकरा के नाम से भी जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, इस बार बकरा ईद 17 जून यानी आज मनाई जा रही है। ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज सुबह 10 बजे ईदगाह और टीले वाली मस्जिद पर 11 बजे होगी। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static