Eid-al-Fitr: ईद पर नमाजियों ने की सड़क पर नमाज पढ़ने की कोशिश, पुलिस ने रोका; लगाए ''अल्लाह हू अकबर'' के नारे

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2024 - 01:05 PM (IST)

Eid-al-Fitr 2024: आज देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग इबादतगाहों पर पहुंचकर नमाज अदा कर रहे है। त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। यूपी के मेरठ महानगर में भी सुबह 8ः15 बजे शाही ईदगाह में भारी संख्या में लोग पहुंचे और  नमाज अदा की। इस दौरान लोगों की संख्या काफी बढ़ गई और उन्होंने सड़क पर नमाज अदा करने की कोशिश की।


नमाज अदा करने के समय शाही ईदगाह में नामाजियों की संख्या बढ़ी तो उन्होंने सड़क पर नमाज पढ़ने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने उन्हें सड़क पर नमाज अदा करने से रोका और उन्हें किसी अन्य स्थान पर नमाज पढ़ने के लिए कहा। इसके बावजूद दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह पर नमाज पढ़ने वालों की भीड़ जमा होने लगी। पुलिस ने दिल्ली रोड पर बैरिकेडिंग कर भीड़ को रोकने का प्रयास किया। जिस पर लोगों की पुलिस के साथ झड़प हो गई और नमाजियों ने 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि पुलिस के सामने उनकी एक नहीं चली और वह वापस किसी अन्य ईदगाह और मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए लौट गए।

यह भी पढ़ेंः इलाहाबाद हाईकोर्ट का नाम ‘हाईकोर्ट ऑफ उत्तर प्रदेश’ लिखने की मांग वाली याचिका पर 15 अप्रैल को होगी सुनवाई​​​​​​​


वहीं, शाही ईदगाह में नमाज अदा कराते हुए कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि हिंदुस्तान में मुसलमान किराएदार नहीं है, बल्कि साझेदार हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में पिछले 10 सालों से ऐसा माहौल बना हुआ है कि लोगों में अब भाईचारे की भावना कम हो रही है।आपसी भाईचारा कटता चला जा रहा है, जबकि हमारा देश हिंदू-मुस्लिम के भाईचारे के नाम से जाना जाता था। अब इस समय मुसलमान के साथ ज्यादती हो रही है। अब मुल्क में जो चल रहा है वो ठीक नहीं है।
 

Content Editor

Pooja Gill