डबल मर्डर से थर्राया प्रयागराज: हैवान पति ने पत्नी और बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, जानिए वजह..

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 04:25 PM (IST)

प्रयागराज: जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सनकी पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया बीच बचाव करने आए पुत्र को भी मार कर मौत के घाट उतार दिया। आनन फानन में आस पास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में दोनो को जिला अस्पताल पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मामला प्रयागराज के कोरांव का बताया जा रहा है। जहां पर बीती रात किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पुत्र और पत्नी की कुल्हाड़ी काट कर मौत के घट उतार दिया। बताया जा रहा है युवक अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था । आरोपी पुष्पराज पेशे से ट्रक ड्राइवर है। वह खेत में घर बनाकर रहता था। गुरुवार रात उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने पत्नी सुनीता (32) और दोनों बेटों रतन (10) व राज (7) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें दो की की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जब कि छोटे बेट की हालत नाजुक बनी हुई है।

एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ट्रक ड्राइवर है वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। जिसे लेकर पति पत्नी में विवाद हुए। पति ने आपा खो दिया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें पत्नी बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए​​ भेज दिया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगा दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Ramkesh