अन्र्तजातीय विवाह करने पर लड़की के परिजनाें ने लड़के के भाई काे उतारा माैत के घाट

punjabkesari.in Thursday, Dec 28, 2017 - 02:45 PM (IST)

शाहजहांपुर: जातिवाद की वजह से न जाने कितने लाेगाें काे जान से हाथ धाेना पड़ा है। 21वीं सदी में भी इस जातिवादीरूपी जहर ने समाज का पीछा नहीं छाेड़ा है। देश में इसकी वजह से हत्याएं, बलात्कार, अपहरण जैसे मुद्दे अभी भी सामने आते रहते हैं।  

एेसा ही एक मानवता काे शर्मसार कर देने वाला मामला प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सामने आया है। जहां अन्र्तजातीय विवाह करने पर लड़की के परिजनाें ने लड़के के भाई काे माैत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के थाना मदनापुर के करौंदा गांव का है। मृतक बच्चे के पिता के मुताबिक बड़े बेटे को गांव की रहने वाली लड़की से पढ़ाई के दौरान प्यार हो गया था। दोनों ने एक साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली। मैरिज के बाद दोनों का गांव आना बंद कर दिया गया, लेकिन गैर बिरादरी में शादी की रंजिश की आग सुलगती रही।

वहीं मंगलवार सुबह लड़की के परिजन अपने एक अज्ञात साथी के साथ धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंचे। उन्होंने घर में मौजूद 11 साल के मासूम को बेरहमी से मार डाला। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि एक बच्चे की गला काटकर हत्या कर दी गई है। एक साल पहले मृतक के बङे भाई ने मुलजिम पक्ष की लड़की से शादी कर ली थी। उसी रंजिश के चलते इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।