BHU ट्रामा सेंटर की बड़ी लापरवाही: रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का था ऑपरेशन, कर दी जांघ की सर्जरी... 71 वर्षीय महिला की मौत

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 10:38 AM (IST)

Varanasi News: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के ट्रामा सेंटर में 71 वर्षीय महिला की रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर का ऑपरेशन करने के बजाय कथित तौर पर जांघ की सर्जरी कर दिए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस मामले में 4 सदस्यों की समिति बना कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- Noida हिंसा में UP सरकार का बड़ा खुलासा: मजदूरों की भीड़ में घुसे थे दंगाई, गिरफ्तार 66 आरोपियों में से 45 मजदूर नहीं

मिली जानकारी के मुताबिक, अमृतपुर की रहने वाली महिला राधिका देवी के पौत्र मृत्युंजय पाल के अनुसार, उसकी दादी को रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर की शिकायत पर गत 25 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृत्युंजय ने दावा किया अस्पताल के चिकित्सक 7 मार्च को उसकी दादी को ऑपरेशन के लिए ले गए, लेकिन रीढ़ के बजाय उनकी जांघ की सर्जरी कर दी।

ये भी पढ़ें:- Prayagraj में ट्रैक पार करते वक्त काल बनी ट्रेन: पचदेवरा हाल्ट पर मची चीख-पुकार, 5 लोगों की कटकर दर्दनाक मौत

मृत्युंजय ने आरोप लगाया कि गलत ऑपरेशन के कारण उसकी दादी को कई तरह की समस्याएं होने लगीं जिसके बाद 18 मार्च को उसकी दादी का दोबारा ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह अस्पताल में ही भर्ती रहीं और 27 मार्च को उनकी मौत हो गई। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक एस. एन. शंखवार ने बताया कि उन्होंने इस घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय समिति बनाई है और उसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static