Election 2022: फर्जी मत को लेकर सपा- भाजपा समर्थकों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे

punjabkesari.in Sunday, Feb 20, 2022 - 06:11 PM (IST)

झासी: जिले में विधानसभा चुनाव के चलते आज चल रही मतदान प्रक्रिया के दौरान एक फर्जी मत को लेकर समाजवादी पार्टी तथा भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों में खूनी संघर्ष हो गया। सूत्रों की मोनें तो चिरगांव के बिठरी गांव की रहने वाली एक महिला ग्राम सिमथरी में वोट डालने के लिए गई, जहां उसे वोट डालने से रोक दिया गया। उससे कहा गया कि बिठरी में भी मतदान केंद्र है, इसलिए वह वहीं जाकर वोट डाले, लेकिन महिला सिमथरी में वोट डालने पर अड़ी रही। जिसे लेकर दोनो समर्थकों में खूनी संघर्ष हो गया। 



जानकारी के मुताबिक घटना झांसी जिले चिरगांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।  सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि वह महिला भाजपा का वोट डालने आई थी। जब सपा कार्यकर्ताओं ने उस महिला को वोट नहीं डालने दिया तो भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में झड़प हुई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे, गुम्मे व पत्थर चलने लगे। इस घटना से मतदान प्रक्रिया रुक गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में दोनों पक्षों के 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 



वहीं इस मामले में मामले में एसएसपी शिवहरि मीणा ने बताया घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित किया। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो पड़ोसी लेकिन दोनों अलग- अलग पार्टी के कार्यकर्ता है। इस मामले में दोनो तरफ से दो- दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी के मुताबिक दोनो की मारपीट बूथ केन्द्र पर नहीं हुई बल्कि दोनो की मारपीट घर पर हुई है। 

Content Writer

Ramkesh