UP में बजा चुनावी बिगुल! 80 साल के ऊपर के लोगों के लिए पोस्टल बैलेट का इंतजाम

punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 04:28 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव 2022 का चुनावी बिगुल बज चुका है। इसे लेकर निवार्चन आयोग तारीख का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में पहला चरण 10 फरवरी को शुरु होगा। दूसरा चरण,  14 फरवरी, तीसरा 20 फरवरी, चौथा  23 फरवरी, पांचवा 27 फरवरी,छठवां  3 मार्च  सातवां, 7 मार्च को होगा। वहीं वोटो की गिनता 10 मार्च को होगी। वहीं चुनाव आयोग ने 80 साल के ऊपर के लोगों के लिए पोस्टल बैलेट का इंतजाम किया गया है।

 

बता दें कि उत्तर प्रदेश की सत्तरहवीं विधानसभा के लिए आम चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक सात चरणों में आयोजित हुए थे। इन चुनावों में मतदान प्रतिशत लगभग 61% रहा। भारतीय जनता पार्टी ने 312 सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत प्राप्त किया जबकि सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी गठबंधन को 54 सीटें और बहुजन समाज पार्टी को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा। फिलहाल अब देखना होगा कि 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता किसे उत्तर प्रदेश की सत्ता सौंपती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static