Uttar Pradesh विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव 18 अक्टूबर को तय

punjabkesari.in Wednesday, Oct 13, 2021 - 06:24 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव आगामी 18 अक्टूबर को कराया जाएगा। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने बुधवार को बताया कि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने 17वीं विधानसभा के उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 18 अक्टूबर की तारीख तय की है। यह चुनाव विधान सभा कक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि सदन का कोई भी सदस्य निर्धारित प्रपत्र भरकर किसी अन्य सदस्य को नामित कर सकता है। गौरतलब है कि राज्य विधानसभा का विशेष सत्र 18 अक्टूबर को आहूत किया गया है। 

Content Writer

Ramkesh