लोकसभा चुनाव 2019: सपा ने जारी की अपनी पहली लिस्ट, मैनपुरी से लड़ेंगे मुलायम

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2019 - 12:10 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 6 प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की। इस सूची में पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का नाम भी शामिल है। पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव द्वारा जारी सूची में आजमगढ़ से सांसद मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से चुनाव मैदान में उतारा गया है, जबकि धर्मेन्द्र यादव बंदायू से और अक्षय यादव फिरोजाबाद से चुनाव लडेंगे। इटावा से कमलेश कठारिया, राबर्टसगंज से भाईलाल कोल और बहराइच से शब्बीर वाल्मीकि को उतारा गया है।

जानकारी मुताबिक मैनपुरी सीट से मुलायम 1996, 2004 और 2009 से चुनाव जीत चुके हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में मुलायम आजमगढ़ और मैनपुरी दो सीटों से चुनाव लड़े थे और दोनों ही स्थानों से जीते थे। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के लिए काफी सुरक्षित सीट है। इस सीट पर पिछली बार मुलायम साढ़े 3 लाख से अधिक वोटों से जीते थे।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने पहले 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। इस सूची में उत्तर प्रदेश के लिए 11 और गुजरात के 4 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में रायबरेली से सोनिया, अमेठी से राहुल गांधी, फर्रुखाबाद से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, धौरहरा से जितिन प्रसाद, बदायूं से सलीम शेरवानी, कुशीनगर से आरपीएन सिंह, फैजाबाद से निर्मल खत्री और सहारनपुर से इमरान मसूद को उम्मीदवार बनाया गया है।

Anil Kapoor