बिजली उपभोक्ताओं को फिर लगेगा बड़ा झटका, बढ़ेगा बिजली बिल!, अखिलेश ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 07:38 PM (IST)

1-Electricity Price Hike: बिजली उपभोक्ताओं को फिर लगेगा बड़ा झटका, अप्रैल में बढ़ेगा बिजली बिल!
उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अप्रैल माह में एक बार फिर झटका लगने के आसार हैं। ईंधन अधिभार शुल्क (फ्यूल सरचार्ज) में 2.14 प्रतिशत की वृद्धि के चलते प्रदेश के उपभोक्ताओं पर लगभग 142 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

2-भाजपा पर अखिलेश का तीखा हमला: 'बेइमानी से बनी सरकार, अब जनता देगी जवाब'
 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने समानता भाईचारा रैली में  भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में फिर से हलचल तेज हो गई है। 

3- 10 दिन में सोने का रेट 13494 गिरा, चांदी के दाम में महागिरावट, खरीदारों के लिए है सही समय? जानिए क्या कहते हैं Experts

Gold Silver Price : सर्राफा बाजार में बीते कुछ दिनों के भीतर सोने और चांदी की कीमतों में तेज हलचल देखने को मिली है।

4- LPG गैस सिलेंडर को लेकर आया बड़ा अपडेट; इन लोगों को मिलेगी राहत
बरेली में एलपीजी गैस की कमी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर हॉस्टल में रहने वाले छात्र और बाहर से आए मजदूर ज्यादा प्रभावित हैं। अब प्रशासन ने इन्हें राहत देने के लिए 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

5- Barabanki CHC परिसर में विकराल अग्निकांड: एक के बाद एक धूं-धूं कर जल उठीं 13 एंबुलेंस, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

 बाराबंकी जनपद के जैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की दोपहर उस वक्त कोहराम मच गया, जब अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंसों में अचानक भीषण आग लग गई। 

6- नर्स से दरिंदगी! नशीली दवा पिलाकर 3 साल तक रेप करता रहा डॉक्टर, जबरन गर्भनिरोधक दवाएं खिलाईं और फिर...

उत्तर प्रदेश के संभल जिले स्थित एक अस्पताल में कार्यरत नर्स द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाये जाने के बाद एक चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 

7- गजब! बिरयानी में ‘लेग पीस’ नहीं मिला तो हो गया बवाल! शादी समारोह बना रणभूमि
उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के एक निजी बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान मामूली बात ने बड़ा रूप ले लिया।

8- यात्री ने विमान लैंडिंग के दौरान दरवाजा खोलने का किया प्रयास, पुलिस पूछताछ में बताई ये हैरान कर देने वाली बात

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बेंगलुरु से आ रही इंडिगो विमान का दरवाजा एक युवक द्वारा खोलने का प्रयास किया गया। 

9- बिना नहाए स्कूल आई स्टूडेंट तो टीचर ने क्लास से निकाला, आहत 5वीं की छात्रा ने दे दी जान, चार शिक्षक नामजद

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक प्राथमिक विद्यालय की पांचवीं कक्षा की छात्रा ने शनिवार को अपनी शिक्षिका की डांट से परेशान होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

10- किसानों के लिए Good news: 30 मार्च से गेंहू की होगी खरीद, सरकार ने प्रति क्विंटल की दर से बढ़ाई है MSP

उत्तर प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं की सरकारी खरीद 30 मार्च (यानी कल) 2026 से शुरू होकर 15 जून 2026 तक चलेगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static