योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- सैफई खानदान और आजम के लिए 24 घंटे मिलती थी बिजली अब...

punjabkesari.in Friday, Feb 11, 2022 - 06:26 PM (IST)

शाहजहांपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जिले की ददरौल विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और जेल में बदं आजम खान पर जमकर बरसे।  उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जहां बिजली नहीं थी वहां बिजली जा रही है,जहां सड़कें नहीं थी वहां सड़क बन रही है,हर विकास की योजना का लाभ हर गरीब को उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।  सपा सरकार में सिर्फ सैफई खानदान और आजम के लिए बिजली थी। योगी ने कहा कि भाजपा के एक हाथ में विकास है तो दूसरे में बुलडोजर भी है। विकास के साथ साथ बुलडोजर भी चलाएंगे।  उन्होंने वे लोग जिन्ना की बात करते हैं हम गन्ना की बात करते है। सभी त्योहार के पहले प्रदेश में रोक लग जाती थी। अब शांतिपूर्ण संपन्न हो रहे हैं। सभी महापुरुषों का सम्मान हो रहा है। अब 24 घंटे बिजली मिल रही है,पांच साल पहले बेटियां स्कूल नहीं जाती थीं,रामलीला का आयोजन नहीं हो सकता था। सपा बसपा कांग्रेस सिर्फ अपने परिवार के लिए जीने वाले लोग है।

योगी ने कहा कि आज कोई दंगा करने का दुस्साहस नहीं कर पा रहे हैं। आज प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे है जो आज शाहजहांपुर में बन गया है। कोरोना काल में सभी को वैक्सीन लगाई गई है,पहले कुछ कहते थे मोदी वैक्सीन है,इसी भाजपा की वैक्सीन ने लोगों को बचाया है,मोदी वैक्सीन बचाएगी तो वोट भी देंगे। सपा ने कब्रिस्तानों की बाउंड्री बनाई है,यह विकास सपा ने कराया है,वही भाजपा ने सुरक्षा दी है।  शाहजहांपुर में एक तरफ हनुमतधाम है, वहां, महापुरुषों के लिए शहीदों का भव्य स्मारक बनाया है।

उन्होंने कहा कि सपा के समय आतंकियों के मुकदमे वापस होते थे। वहीं, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में एक लाख साठ हजार करोड़ का गन्ना भुगतान हुआ है। दोनों सरकारों को जोड़ लेंगे तो भी इतना भुगतान नहीं किया, जितना पांच साल में भाजपा ने किया है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने अन्नदाता का कर्ज माफ किया था। 17 हजार किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है सपा के समय रोकी गई थी पेंशन उन्होंने कहा कि सपा के समय पेंशन रोक दी थी। भाजपा ने शाहजहांपुर में 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष पेंशन दी है। वहीं, शाहजहांपुर में 30 लाख लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है। भाजपा सरकार ने आवास दिए हैं,सपा तो पांच साल में पूरे प्रदेश में 18 हजार को मकान नहीं दे पाई थी। हम लोगों ने अकेले 45 हजार से ज्यादा शाहजहांपुर में आवास दिए हैं। हमारी सरकार आने पर दोगुनी गति से विकास बढेगा, हमने जो कहा करके दिखाया है। संवैधानिक तरीके से मंदिर का निर्माण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के नेता और कार्यकता मौके पर मौजूद रहे। 

Content Writer

Ramkesh