हाथी की सवारी से साइकिल होगी पंक्चर: स्मृति ईरानी

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 02:00 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी जनसभा में कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल और प्रियंका गांधी पर जोरदार हमले किए। स्मृति ने कहा कि जब संसद में हमला हुआ तो कांग्रेस ने सेना पर प्रश्र उठाने का दुस्साहस किया था। वे गद्दार हैं, जिन्होंने सेनाध्यक्ष को ‘गुंडा’ कहा था। जब देश की सुरक्षा पर प्रश्र उठे तो कांग्रेस उसका समाधान नहीं दे सकी।

स्मृति ने कहा कि जो खुद साइकिल पर चल रहे हैं, वे मेट्रो का सपना नहीं देख सकते। हाथी पर सवार एयरपोर्ट की बात सोच नहीं सकते। हाथी जब साइकिल पर सवार होगा तो साइकिल पंक्चर हो जाएगी।

Anil Kapoor