शर्मनाक: दो युवकों ने किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर......

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2020 - 04:34 PM (IST)

देवरिया: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया (Devaria) जिले में एक किशोर को खेलने के लिए घर से बुलाकर चाकू के बल पर दो युवकों ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर उसके पिता से 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने सोमवार को बताया कि लार थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 21 सितम्बर को एक किशोर अपने घर पर अकेला था। उन्होंने बताया कि गांव के दो युवक उसको खेलने की बात कह कर अपने साथ एक सुनसान स्थान पर ले गए जहां दोनों युवकों ने चाकू दिखाकर किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बना लिया।

जिसके बाद युवकों ने किशोर के पिता को फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी नेहाल और एहतेशाम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Umakant yadav