शर्मनाक: युवक ने 10 वर्षीय लड़के के साथ किया कुकर्म, बोला- किसी से बताना मत वर्ना...

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 05:43 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली पुलिस थानाक्षेत्र स्थित एक गांव में एक युवक ने 10 वर्षीय लड़के के साथ कथित तौर पर कुकर्म किया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी के अनुसार पुलिस ने युवक (20) के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है जो कि फरार है। पीड़ित के पिता की ओर से दर्ज करायी गई शिकायत के अनुसार आरोप लगाया है कि आरोपी युवक लड़के को रविवार को उसके घर से पास के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार युवक ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम की भी धमकी दी। सोलंकी ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

Umakant yadav