बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली दूसरा हुआ फरार

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 01:23 PM (IST)

जौनपुुुर: 25 हज़ार के इनामी बदमाश और पुलिस के बीच सोमवार को तड़के मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका साथी भाग निकला। वहीं, बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी ज़ख्मी हुआ है। दोनों घायलों को इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया। जिले में लगातार लूट से पुलिस एलर्ट मोड पर थी। पूरे दिन जिले के सभी प्रमुख चौराहों पर वाहन चेकिंग चल ही रही थी।

देर रात लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रसैना मोड़ पर इंस्पेक्टर लाइनबाजार व टीडी कालेज चौकी इंचार्ज वाहन चेकिंग में  शामिल थे। तभी एक संदिग्ध बाइक आती दिखाई दी। उस पर दो लोग सवार थे। पुलिस टीम ने टार्च की रोशनी से बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। गोली चलते ही पुलिस टीम भी सतर्क हो गयी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गयी और वो वहीं गिर पड़ा। उसको छोड़ साथी बदमाश फरार हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की फायरिंग में सिपाही संदीप तिवारी भी घायल हो गए। देखने पर पता चला कि गिरफ्त में आया बदमाश हत्या, हत्या के प्रयास व लूट मामले में फरार चल रहा था।

जिसके ऊपर 25 हज़ार का था। पकड़ा गया इनामी बदमाश की पहचान प्रदीप यादव के रूप में हुयी है।जिसके इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख  कर उसे वाराणसी रेफर कर दिया। 

Ajay kumar