गाय काट रहे थे जिहादी...मौके पर पहुंची पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुए 20 राउंड फायर, 7 घायल

punjabkesari.in Thursday, Nov 11, 2021 - 05:39 PM (IST)

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गाय संरक्षण को लेकर सख्त है। इसके बावजूद ऐसे मामलों पर कोई लगाम लगती नहीं दिख रही है। ऐसे में गाजियाबाद में पुलिस ने गाय काटते हुए 7 तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस और गाय काटने वालों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 7 तस्कर घायल हो गए और 2 भागने में कामयाब हो गए।

बता दें कि थाना लोनी बॉर्डर के बेहटा हाजीपुर के पास एक गोदाम में 9 लोग मिलकर एक गाय को काट रहे थे, सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही तस्करों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद  तस्करों ने अपने आप को घिरा हुआ देखकर पुलिस पर फायरिंग करना शुरु कर दिया। पुलिस ने भी अपने बचाव में 13 राउंड फायरिंग किए, जिसमें 7 बदमाश घायल हो गए, जबकि दो मौके से भागने में कामयाब हो गए।

पुलिस ने उनके पास से 7 अवैध तमंचे और गाय काटने के उपकरण बरामद किया है। वहीं, पकड़े गए घायल तस्करों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से फरार हुए 2 तस्करों की तलाश करने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुठभेड़ में ये आरोपी घायल हुए

1. मुस्तकीम निवासी इकरामनगर मुस्तफाबाद, लोनी (गाजियाबाद)
2. सलमान निवासी मुस्तफाबाद पचेड़ा (मुजफ्फरनगर)
3. मोनू निवासी नईपुरा इंद्रपुरी, लोनी बॉर्डर (गाजियाबाद)
4. आसिफ निवासी मोहल्ला अशोक विहार, लोनी (गाजियाबाद)
5. इंतजार निवासी 30 फुटा रोड, लोनी (गाजियाबाद)
6. नाजिम निवासी जनता कॉलोनी, थाना वेलकम (दिल्ली)
7. बोलर निवासी प्रेमनगर, कस्बा लोनी (गाजियाबाद)

वहीं, गौ तस्करों को पकड़ने के मामले में हिंदू संगठनों ने गाजियाबाद थाना लोनी बॉर्डर प्रभारी राजेंद्र त्यागी का सम्मान किया। थाना पहुंचे लोगों ने जमकर पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। पुलिस की ओर से गौ तस्करों को पकड़े जाने की संगठनों ने जमकर तारीफ की। पुलिस की कार्रवाई से खुश लोगों ने लोनी बॉर्डर थाना पहुंचकर पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई की।

Content Writer

Umakant yadav