मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2017 - 03:22 PM (IST)

मुजफ्फरनगरः यूपी में मुजफ्फरनगर के नई मण्डी क्षेत्र में हुई पुलिस ने मुठभेड़ 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों गोली लगने से घायल हो गए। नई मण्डी कोतवाली प्रभारी कुशल पाल सिंह के मुताबिक मेरठ-हरिद्वार बाईपाल पर रात करीब एक बजे चेकिंग के दौरान कार सवार संदिग्ध कार सवारों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वे पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने लगे।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों को ए टू जेड़ मार्ग पर पकड लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। उनके पास से 2 तमंचे, कारतूस और लूटी गई करीब 5 कुन्टल रांगे की सिल्ली बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में सोनू मुजफ्फरनगर जिले के भोकरहेडी का रहने वाला है, जबकि दूसरा बदमाश संजू मेरठ के हस्थिनापुर इलाके का रहने वाला है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।