पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, 50 हजार का इनामिया बदमाश घायल

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 12:41 PM (IST)

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार माफियाओं गुंडों पर तेजी से कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अम्बेडकर नगर पुलिस भी अपराधियों को सफाया करने में जुटी है। ऐसा ही ताजा मामला टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के पैथोलिया हाईवे के पास से आया है। यहां पुलिस की आज  50 हजार के इनामिया बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई।जिसमें  बदामश पुलिस टीम पर अंधधुन्ध फायरिंग कर जिसमें  पुलिस उप निरीक्षक घायल हो गए। आनन फानन में पुलिस ने घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक मामला अम्बेडकरनगर टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के पैथोलिया हाइवे का बताया जा रहा है। जहां पर आज पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश घायल हो गया है।  पुलिस ने बताया आरोपी बदमाश पर दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। बदमाश के पास से एक तमंचा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई  है। 

Content Writer

Ramkesh