बलात्कार के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, घायल अवस्था में आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2023 - 03:14 PM (IST)

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि मंगलवार की रात अजीम नगर थाने में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस टीम बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल ले गई, जहां से उसे मुरादाबाद के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मामला भी दर्ज किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई टीम का गठन किया गया।'' आरोपी खेमकरण सैनी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘सैनी ने पुलिस पर गोलियां चलाईं और टीम ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।  पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

ये भी पढ़ें:- STF ने दो अफीम तस्कर किए गिरफ्तार, 12 करोड़ की अफीम सहित 4 लाख 53 हजार रुपए बरामद

शाहजहांपुर (नंद लाल): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की पुलिस (Police) के हाथ एक सफलता लगी है। दरअसल, शाहजहांपुर (Shahjahanpur) स्पेशल टास्क फोर्स (special task force) लखनऊ (Lucknow) एवं एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर अफीम की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये लोग गैस सिलेंडर में रख कर अफीम बेचने जा रहे थे। पुलिस को इनके पास से 12 किलो फाइन क्वालिटी की अफीम और 4 लाख 53 हजार रुपए नगद और एक स्कूटी बरामद की है।

Content Writer

Ramkesh