अमरोहा में पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के नाम से खुलेगा ESI अस्पताल

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2020 - 03:19 PM (IST)

बरेली: राज्य कर्मचारी बीमा निगम अमरोहा और बरेली में शीघ्र ही अत्याधुनिक अस्पताल खोलने जा रहा है। जिसमें अमरोहा की अस्पताल पूर्व क्रिकेटर मंत्री चेतन चौहान के नाम पर होगी। यह जानकारी केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने सोमवार को यहां दी है।

गंगवार ने बताया कि बरेली में करीब 15 वर्षों से बंद पड़ी आईटीआर फैक्ट्री परिसर में ईएसआई का अत्याधुनिक अस्पताल खोला जाना है। मंत्रालय ने जमीन खरीदने के लिए 63 करोड रुपए बजट जारी कर दिया है जबकि अमरोहा में 30 बेड का अस्पताल खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि अमरोहा में ईएसआई प्रस्तावित अस्पताल उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं क्रिकेटर चेतन चौहान के नाम से खुलेगा।

गंगवार ने बताया कि बरेली और मुरादाबाद मंडल में कार्यरत करीब दो लाख श्रमिकों और ईएसआई सदस्यों को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा आम लोग भी न्यूनतम भुगतान पर इन अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं का फायदा उठा पाएंगे।

Umakant yadav