Etah News: छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास के मामले में पूर्व सपा विधायक और उनके भाई पर FIR दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2023 - 04:59 PM (IST)

एटाः उत्तर प्रदेश में एटा जिले के मलावन थानाक्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर एक व्यक्ति को जान से मारने के प्रयास, जमीन पर अवैध कब्जा और उसकी पत्नी से छेड़छाड़ के मामले में एक वर्ष बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव एवं चार अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।



बता दें कि पुलिस के अनुसार, आसपुर ग्राम में एक वर्ष एक महीने पूर्व घटी छेड़छाड़, मारपीट, जान से मारने का प्रयास, जमीन पर अवैध कब्जा की घटना का हवाला देते हुए भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत शनिवार रात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कोतवाली मलावन के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) देवेन्द्र नाथ मिश्रा ने बताया कि, लाल डुंडवारा गांव के संजू की तहरीर पर बीते शनिवार शाम मामला दर्ज किया गया। तहरीर में संजू ने आरोप लगाया है कि 11 फरवरी 2022 को सपा के कद्दावर दबंग नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव तथा उनके बड़े भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव एवं भतीजे प्रमोद यादव तथा सुबोध यादव एवं दो अन्य लोगों ने उसके तथा उसकी पत्नी के साथ मारपीट की थी। उसकी पत्नी को अर्धनग्न कर दिया एवं उसकी जबरन हत्या का प्रयास किया।

यह भी पढ़ेंः यूपी में बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल ली वापस, सरकार के आश्‍वासन के बाद कर्मचारि‍यों ने वापस लिया आंदोलन



आरोपियों के खिलाफ हैं अनेक मामले दर्ज
तहरीर के अनुसार संजू बहुत मुश्किल वहां से अपनी जान बचा कर भाग गया, नहीं तो वे लोग उसकी हत्या कर देते। संजू ने बताया कि पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के जेल में होने की वजह से वह इतने लंबे समय बाद तहरीर देने की हिम्मत जुटा पाया। रामेश्वर और जुगेंन्‍द्र दोनों विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ अनेक मामले दर्ज हैं। 

Content Editor

Pooja Gill