इटावा: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 बदमाश गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2020 - 11:54 AM (IST)

 इटावा: जनपद में पुलिस ने बदमाशों के साथ मुठभेड़ करते हए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 2 दिन पहले 5 बदमाशों ने मिर्च से लदे  लोडर को लूट लिया था।  जिसके बाद से पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश कर रही थी।
  


बता दें कि जसवंत नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है । पुलिस टीम के साथ क्राइम ब्रांच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  बदमाशों को पकडऩे की कोशिश की लेकिन बदमाशों  ने पुलिस के ऊपर फ़ायरिंग करना शुरू कर दिया।  जिसके बाद पुलिस की जवाबी फ़ायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। जिससे वे घायल हो गए। बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया  है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
 


SP सिटी ने बताया कि पुलिस  हाइवे पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय एक गाड़ी में 5 लोग सवार थे। पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।  उन्होंने कहा कि इनके पास से असलाहा और मोबाइल फोन बरामद किए गए है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

Ajay kumar