इटावा: घर में घुसकर नाबालिग से रेप, आराेपी फरार

punjabkesari.in Monday, Jan 13, 2020 - 05:19 PM (IST)

इटावा: भले ही केंद्र और यूपी सरकार दुष्कर्मियों के खिलाफ कड़े से कड़ा कानून लाने की कोशिश कर रही है लेकिन रेप के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला इटावा जनपद का है। जहां पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला इटावा जनपद के बलरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। जहां पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। जब नाबालिक लड़की के माता-पिता अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। उस समय घर पर भाई और बहन अकेले रह गए थे। गांव का एक लड़का घर पर आया और नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।  उसके बाद लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसे गंभीर हालत में घर पर छोड़कर फरार हो गया। 

जब इस मामले की परिजन को जानकारी हुई तो वह तुरन्त ही पुलिस के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित लड़की को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी-कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Ajay kumar