Etawah: प्यार में जाति बनी दीवार, प्रेमी युगल ने पेड़ से फांसी लगा दी जान

punjabkesari.in Sunday, Jul 18, 2021 - 12:31 PM (IST)

इटावा: उत्तर प्रदेश में इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गढ़िया गुलाब सिंह गांव में एक प्रेमी जोड़े ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने प्रेमी युगल की आत्महत्या की पुष्टि करते हुए आज यहां कहा कि सूचना मिलने के बाद मुख्यालय से फोरेंसिक टीम के अलावा अन्य जांच अधिकारियो के साथ एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद को मौके पर भेजा हुआ है जो मौके पर जांच करने में जुटे हुए हैं। आज सुबह दोनों के सब पेड़ से टंगे मिले। दोनो के शव पेड़ से टंगे होने की खबर मिलने के बाद बड़ी तादात में गांव वाले मौका ए वारदात पर पहुंच गये।

गढ़िया गुलाब सिंह गांव की 18 साल की शिवानी और 22 साल के पाताल प्रसाद का शव पेड़ से टंगा हुआ मिला है। गांव वालों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेमालाप चल रहा था लेकिन दोनो सामने आकर प्रेम का इजहार करने की स्थिति में नहीं थे इसलिए दोनो ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के परिवार कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। दोनो अलग अलग जाति से ताल्लुक रखते है। लड़की सर्वण ठाकुर जाति से तालुल्क रखती है वहीं युवक पिछड़ी जाति से है।

Content Writer

Umakant yadav