इटावा: मिराज विमान के दो टैंक UP- MP बॉर्डर पर गिरे, खेत में काम कर रहा किसान दहशत से हुआ बेहोश

punjabkesari.in Thursday, Oct 21, 2021 - 07:07 PM (IST)

इटावा: उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर उस समय हड़कंप मच गया जब  क्रैश हुए मिराज-2000 के दो पेट्रोल टैंक अचानक खेत में गिर गया। पेट्रोल टैंक की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। वहीं खेत में काम कर रहा किसान दहशत से बेहोश हो गया। आनन फानन में लोगों ने किसान को अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।



वहीं मध्य प्रदेश के  जनपद भिंड के मन का बाग गांव में वायु सेना का मिराज विमान क्रैश हुआ है। हालांकि पायलट ने खतरे को समझते हुए  पैराशूट का प्रयोग कर सुरक्षित लैंडिंग कर ली। जिसका वीडियो लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया है।  मलबे के आस पास पुलिस फोर्स लगा दी गई है। घटना की जानकारी मध्य प्रदेश पुलिस और वायु सेना को दे दी गई है।


बता दें कि इटावा जिले से सटे मध्य प्रदेश राज्य के सीमावर्ती भिंड जनपद के एक गांव में वायु सेना का मिराज विमान क्रैश हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि विमान का मलबा जो खेत में गिरा है उससे पेट्रोल रिस रहा है। दो अलग अलग जगह पर गिरे दोनों पेट्रोल टैंक जैसे प्रतीत हो रहे हैं। दोनों पेट्रोल टैंक 100 मीटर की दूरी पर अलग-अलग गिरे हैं। घटना के बाद थाना थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह मौके पर पुलिस बल के बाद पहुंचे उन्होंने बताया कि शाम तक वायुसेना के अधिकारी पहुंच कर मलबे को लेकर जाएंगे। मौके पर घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है।

Content Writer

Ramkesh