इटावा: ग्राम प्रधान के गुर्गाें की गुंडई, एक ही परिवार के 7 लोगों पर किया हमला

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2020 - 12:57 PM (IST)

इटावा: जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राम प्रधान के गुर्गो दिन दहाड़ें एक ही परिवार के सात लोगों पर हमला कर दिया। आरोप है कि ग्राम प्रधान युवक के खेत से रास्ता निकलवा रहे थे। जिसका परिजनों ने विरोध किया इस पर ग्राम प्रधान नाराज़ हो गये। इसी बीच ग्राम प्रधान अपने गुर्गो के साथ पूरे परिवार पर हमला कर दिए। इस गोली कांड में 5लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बता दें कि मामला इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला बैनी गांव का है। जहां पर रास्ते को ले कर दो पक्षों में दिन दहाड़ें गोली चली है।वहीं इस घटनाक्रम में दो महिलाओ समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

वहीं हमले में घायल संध्या ने बताया कि हमारे गांव में मनरेगा के तहत सड़क बनाई जा रही है जो कि हमारे खेतो से होकर निकाली जा रही है जिस बात का हम लोगो ने विरोध किया तो ग्राम प्रधान समेत कई लोगों ने हम लोगों पर हमला कर दिया। उसने कहा कि लाठी डंडों से मारना-पीटना और गोलियां चलाना शुरू कर दिया। जिससे हम लोग घायल हुये है।

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि थाना इकदिल पुलिस के द्वारा अस्पताल में इलाज के लिए सात घायलों को लाया गया है। डॉक्टरों की टीम के द्वारा सभी घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। घायलों की स्थिति सामान्य है। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस आरोयिों की तलाश कर रही है। 

Edited By

Ramkesh