मैनपुरी में 4 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन किया गया शुरू

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2020 - 02:26 PM (IST)

मैनपुरीः कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। इसी के चलते लंबे समय से यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं हो पा रहा था। जिसको माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार से मूल्यांकन को हरी झंडी दे दी गई है। जनपद मैनपुरी में हाई स्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 4 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज राजकीय इंटर कॉलेज नरसिंह इंटर कॉलेज करहल जैन इंटर कॉलेज करहल शामिल है।

इन चार केंद्रों में 2 केंद्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी और जैन इंटर कॉलेज करहल में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। जिसमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 126629 पुस्तिकाएं हैं। जैन इंटर कॉलेज करहल में 170041 पुस्तिकाएं हैं। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी में इंटरमीडिएट की 86938 पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं करहल के नरसिंह इंटर कॉलेज में 61933 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।

उत्तर पुस्तिका का हो रहे मूल्यांकन केंद्रों पर शासन प्रशासन की मंशा के अनुसार पहले सनराइजर कराया गया और शिक्षक शिक्षकों को एवं पुलिसकर्मियों को जिला परिवहन निगम अधिकारी राजेश कर्दम द्वारा मासिक वितरण किए गए। इसके बाद ही मूल्यांकन शुरू किया गया। इस अवसर पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा डॉक्टर मुकेश कुमार ने चारों केंद्रों पर जांच की। 
 

Tamanna Bhardwaj