WhatsApp चैट से कानपुर हिंसा मामले में बड़ा खुलासा, बंद का ऐलान टालने के बावजूद भी जफर हयात हाशमी ने कराया बंद

punjabkesari.in Sunday, Jun 05, 2022 - 02:15 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के बेकनगंज क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुयी हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने बताया कि मुख्य अभियुक्त जफर हयात हाशमी वाट्सएप पर एक ग्रुप चलाता है। जिसका वह एडमिन है। उन्होंने बताया कि बंद न करने के बावजूद भी आरोपी ने वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लोगों को बंद की जानकारी मुहैया कर रहा था। चैट से पूरी जानकारी सामने निकल कर आई है आरोपी ने  पहले से ही साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि अब तक 30  लोगों की गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस की 10 टीमें  मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी से पुलिस को 350 फुटेज मिले है। जिसमें नाबालिग मुंह पर रुमाल बांध कर पत्थर फेंकते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

मीणा ने बताया मामले में आरोपी के बैंक खातों का विश्लेषण किया जाएगा कि कहीं यह अन्य PFI या अन्य किसी संस्था से सम्बंधित तो नहीं है। इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल के बाद आरोपी को आज कोर्ट कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके बाद कोर्ट से इनकी रिमांड मांगी जागी। उन्होंने बताया कि इन्होंने अब तक 5-6 लोगों के नाम बताए हैं। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ सख्त कारर्वाई होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस संदिग्धों के मंसूबों की जांच कर रही है। अब तक की जांच से स्पष्ट हुआ है कि कुछ लोगों ने हिंसा भड़काने की कोशिश की।

गौरतलब है कि आरोपियों की शीघ्र पहचान और गिरफ्तारी के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिये थे। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के बीच बेकनगंज और नयी सड़क इलाके में फिलहाल शांति है।  मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को देर रात कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दंगाईयों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिये थे। उन्होंने कहा कि मंत्री स्तरीय समूह 11 जून से मंडल व जनपद स्तर पर दौरा कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेगा।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static