OMG! सुहागरात से पहले ही दूल्हा-दुल्हन में हुई मारपीट, रातोंरात मायके गई युवती ने किया FIR

punjabkesari.in Wednesday, Dec 23, 2020 - 02:57 PM (IST)

यूपी डेस्क: कहते हैं कि शादी का बंधन सात जन्मों का बंधन होता है और पति-पत्नी का रिश्ता दुनिया में सबसे खास और ऊपर होता है। लेकिन जब रिश्तों में किसी बात को लेकर खटास आ जाए तो यह सात सेकेंड में ही खत्म हो जाता है। ऐसा ही कुछ यूपी के महाराजगंज में देखने को मिला हैं। यहां शादी के पहले ही दिन दुल्हन अपने ससुराल आई थी और परिवार में खुशियां आजमान छू रही थी। इसी बीच सुहागरात से पहले एक फोन कॉल से दोनों के बीच कलह शुरू हो गई।

PunjabKesari 

सुहागरात से पहले ही दुल्हन की पिटाई
बता दें कि शादी के पहले दिन ही दुल्हन के फोन पर किसी का कॉल आया। वह करीब 30 मिनट तक फोन पर हंस-हंसकर बात कर रही थी। इसको लेकर जब पति ने टोका तो दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसमें सास, ससुर और ननद भी शामिल हो गई और सभी ने दुल्हन की बेरहमी से पिटाई कर दी।

PunjabKesari

दुल्हन ने ससुराल में रहने से किया मना
जिसके बाद घटना की सूचना दुल्हन ने अपने परिजनों को दी और रातोंरात दुल्हन के परिजन भी पहुंच गए। दोनों तरफ से विवाद बढ़ गया। दुल्हन ने ससुराल में रहने से साफ मना कर दिया और वह मायके चली गई। जिसके बाद दुल्हन ने पुरंदरपुर थाने पहुंची और पति, सास, ससुर, ननद समेत कई लोगों पर केस दर्ज कराया।

PunjabKesari
एक फोन कॉल से शुरू हुआ कलह
वहीं इस घटना की जानकारी देते हुए दूल्हा विशाल ने बताया कि दुल्हन शादी के पहले ही दिन कमरे में जाने के बाद लगातार फोन पर किसी से बात कर रही थी। इसको लेकर घर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। जब मैंने टोका तो वह मुझसे नाराज हो गई। इसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। वहीं, दुल्हन ने भी पति पर कई गंभीर आरोप लगाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static