EVM में छेड़छाड़ मामला, 2-3 दिनों में अदालत जाएंगे: मायावती

punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2017 - 08:20 AM (IST)

नई दिल्ली\लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ई.वी.एम्स से कथित छेड़छाड़ के खिलाफ अगले 2-3 दिनों में अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। बसपा प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में छेड़छाड़ कर चुनाव जीता।

बसपा सुप्रीमो ने कहा हम इस मुद्दे पर अदालत जाएंगे और उसके बाद ही आगे की रणनीती बनाएंगे। इससे पहले चुनाव आयोग ने मायावती के दावे को खारिज कर दिया था कि ई.वी.एम्स से छेड़छाड़ हुई है और कहा कि मतपत्रों के माध्यम से फिर से चुनाव करवाने की उनकी मांग कानूनी रूप से स्वीकार्य नहीं है। उत्तर प्रदेश में पिछली विधानसभा में बसपा की 80 सीटें थीं जो इस बार महज 19 सीटों तक सिमट गई।