रायबरेली: पूर्व प्रधान ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Sunday, Aug 22, 2021 - 04:56 PM (IST)

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के खीरो इलाके में बीमारी के कारण पूर्व प्रधान ने रविवार को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।  पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली की खीरो इलाके में मेडौली निवासी पूर्व प्रधान 57 वर्षीय जयकिशन चौधरी ने अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली,जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया गया कि वह लकवे से ग्रस्त थे। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।  उन्होंने बताया कि मृतक की लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Content Writer

Ramkesh