दूल्हन को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार हुआ दूल्हा

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2016 - 02:53 PM (IST)

आगरा: ताजनगरी आगरा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी वाले दिन ही दूल्हन को छोड़कर दूल्हा प्रेमिका के साथ रफूचक्कर हो गया। लड़की पक्ष दहेज में कार न मिलने पर दूल्हे की ओर से शादी छोडऩे का आरोप लगा रहा है। पीड़ित परिवार ने थाना न्यू आगरा में दूल्हे और उसके पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

दरअसल, लॉयर्स कॉलोनी गणेश नगर के रहने वाली राधा (काल्पनिक नाम) की शादी राजपुर चुंगी के पिंटू से तय हुई थी। पिंटू संजय पैलेस के एक मॉल में एक नामी ब्रांड के शोरूम में कैशियर है। दोनों परिवार की सहमति से 24 नवंबर के दिन दयाल बाग की गोपाल वाटिका में बारात आना तय हुआ था। इसी बीच 24 नवंबर को अचानक लड़के वालों ने लड़की पक्ष से कार की मांग की। उन्होंने कहा कि कार नहीं दोगे तो लड़का शादी नहीं करेगा। बिचौलिए के समझाने पर भी लड़का पक्ष नहीं माना और अचानक दूल्हा घर से फरार हो गया और दुल्हन इंतजार करती रही। 

दूल्हन ने दिया करारा जवाब
दूल्हन मोनिका का कहना है, अच्‍छा हुआ जो समय रहते लालची लोगों की असलियत सामने आ गई, नहीं तो मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाती।
वहीं, पिता का कहना है कि लड़के के फरार होने पर समाज में हमारी बदनामी हुई है, लेकिन दूसरी तरफ हमें सुकून भी है कि ऐसे लोगों के घर हमारी बेटी नहीं गई। ऐसे लोगों जरूर सजा मिलनी चाहिए।

UP News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें