CM योगी के कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Apr 07, 2018 - 05:22 PM (IST)

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को इलाहाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने गंगा यमुना सरस्वती की अविरल धारा को अनंत काल तक सुरक्षित रखने के लिए हरीतिमा अभियान की शुरुआत की। वहीं सीएम के इस कार्यक्रम में सपा कार्यकर्त्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

जानकारी के मुताबिक, हरीतिमा शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान करीब 50 सपा कार्यकर्त्ता योगी आदित्यनाथ से मिलने की कोशिश करने के लिए कार्यक्रम में घुसने का प्रयास करने लगे। साप कार्यकर्त्ता तफतीया लिए थे, जिसमे लिखा गया था कि अयोध्या में राम मंदिर कब बनेगा।

सपा कार्यकर्त्ता योगी से मिलकर मंदिर निर्माण से जुड़े सवाल पूछना चाहते थे। साथ ही प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का ज्ञापन सीएम को सौंपना चाहते थे, लेकिन उनको जब पुलिस ने रोका तो वो नारेबाजी और हंगामा करने लग गए। इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा और 2 दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Deepika Rajput