EXIT POLL : मैनपुरी से मुलायम और अमेठी से हार सकते हैं राहुल गांधी

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2019 - 11:46 AM (IST)

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2019 के सभी चरणों का मतदान खत्म होने के बाद चेनल्स ने अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है। यह एग्जिट पोल हैरान करने वाले हैं। इनमें मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव और अमेठी से राहुल गांधी को हारते बताया गया है।

जानकारी मुताबिक एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में बीजेपी गठबंधन को 62-68 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। इसके अलावा सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन को महज 10 से 16 सीटें और कांग्रेस को सिर्फ 1 से 2 सीटें मिलती दिखाई गई हैं।

Anil Kapoor