अवैध पटाखों से हुआ विस्फोट: मकान का लेंटर क्षतिग्रस्त हो कर गिरा, एक की मौत
punjabkesari.in Sunday, Jun 20, 2021 - 07:57 PM (IST)

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एक मकान में अवैध रखे पटाखों जबरदस्त विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि मकान का लेंटर क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद उसके नीचे परिवार के दो युवक दब गए। विस्फोट की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस स ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को निकाला। एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि एक का इलाज चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि परिवार के और लोग क्षत नीचे दबे हो इस पुलिस मलबे को हटा रही है।
जानकारी के मुताबिक मामला फर्रुखाबाद जिले के मेरापुर थाना क्षेत्र देवासी का बताया जा रहा है। जहां पर एक मकान में अवैध रूप से रखे पटाखों में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयानक था कि मकान का क्षत धरा साई हो गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

बेबी फॉर्मूले के विदेशी आपूर्तिकर्ताओं को अपने बाजार में बने रहने में मदद करेगा अमेरिका

ब्लिंकन जी-20 के सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री से मिलेंगे

Assam Flood: पीड़ितों के लिए करण जौहर ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया 11 लाख का डोनेशन

जी-20 मंत्रियों की बैठक से पहले चीन ने अमेरिका, नाटो की आलोचना की