रामनवमी पर रामलला के दर्शन के लिए बढ़ाई अवधि, तीन दिन तक 20 घंटे खुला रहेगा राम मंदिर

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2024 - 12:19 PM (IST)

Ram Navami 2024: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामनवमी मनाने की तैयारियां में प्रशासन जुटा हुआ है। रामनवमी 17 अप्रैल को मनाई जाएंगी। रामनवमी पर भव्य मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शनों के लिए करीब 40 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसी को देखते हुए भक्तों के लिए राममंदिर को तीन दिन तक 20 घंटे तक खोला जाएगा। दिन में 20 घंटे भक्त रामलला के दर्शन कर सकते है।


एक अनुमान के मुताबिक, इस साल रामनवमी पर 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं आएगे। ऐसे में श्रीराम ट्रस्ट मंदिर के भीतर और अयोध्या प्रशासन पूरे अयोध्या में तैयारी कर रहा है। अयोध्या प्रशासन ने आने वाले श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराने के लिए होल्डिंग क्षेत्र तय कर लिए हैं। साथ ही रामनवमी पर दर्शन अवधि बढ़ाई गई है। अब 20 घंटे राम भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन हो सकेंगे। वहीं, दर्शन अवधि की तरह दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारों को भी बढ़ाया गया है। 15 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक सुलभ दर्शन और आरती के सारे पास निरस्त कर दिए गए है।

यह भी पढ़ेंः संकल्प पत्र को लेकर CM Yogi की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, बोले- 'मोदी का विजन ही हम सबका मिशन है'


राम मंदिर में रामनवमी का मेला चल रहा है। हर दिन भक्त अपने रामलला के दर्शनों के लिए पहुंच रहे है। रामनवमी पर भी भारी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अयोध्या धाम क्षेत्र व पार्किंग स्थलों पर एलईडी स्क्रीन लगा कर गर्भगृह की लाइव वीडियो दिखाई जाए। उन्होंने कंट्रोल रूम से सीसी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। सभी पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए है। एक-एक बैरियर पर भक्तों का हुजूम रोका जाएगा। जब बैरियर के आगे के भक्त और आगे बढ़ जाएंगे तो इन्हें भी छोड़ा जाएगा। भक्तों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

Content Editor

Pooja Gill