राजनाथ सिंह ने DRDO लैब का किया शिलान्यास, कहा- हम पर आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो जवाब देने में होंगे सक्षम

punjabkesari.in Sunday, Dec 26, 2021 - 03:10 PM (IST)

लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज राजधानी लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट और रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र (डीआरडीओ) की लैब का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि मैं दूर तक देखता हूं कि उत्तर प्रदेश  की आज अर्थव्यवस्था मजबूत आधार के रुप में खड़ा हो रहा है।  इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिकों को आभार जताया।  सिंह ने कहा हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से कहा हम प्रोजेक्ट लगाना चाहते है। परंतु उसके लिए  8 से 10 महीने में जमीन का चयन दी जाए।  सीएम ने इस कार्य के लिए मात्र एक से डेढ़ महीने में जमीन का अधिग्रहण करके सौंप दी।



 हम पर आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो हम जवाब देने में होंगे सक्षम
 उन्होंने कहा कि भारत शांतिप्रिय देश है। हम ब्रह्मोस आक्रमण करने के लिए नहीं बना रहे। हमारा उद्देश्य है  कि दुनिया का कोई देश अगर हमपर आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो हम जवाब देने में सक्षम होंगे। रक्षामंत्री ने पड़ोसी देश का बिना नाम लिए हुए तंज कसते हुए कहा कि हमने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक नही दो बार स्ट्राइक करके ये संदेश दे दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो हम इस पार ही नही उस पार भी जाकर मार कर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्मत्री योगी आदित्यनाथ जी पीएम मोदी के सपनों को साकार कर रहे हैं। पीएम मोदी के  नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 4 एक्सप्रेस वे बन रहे हैं।



 आज दिल्ली से 100 पैसे सीधे पहुंचते पहले  15 पैसे पहुंचते थे
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि क्या करें मैं दिल्ली से 100 पैसा भेजता हूं लेकिन नीचे 15 पैसे पहुंचते हैं, लेकिन आज प्रधानमंत्री ने करके दिखा दिया कि दिल्ली के 100 पैसे सीधे कैसे पहुंचते है।  उन्होंने कहा कि  किसी भी राज्य की पहली जरूरत होती है कि कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हो। आज यह योगी जी ने कर के दिखाया है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पहले क्या होता था किसी से नहीं छिपा है।



अपराधियों की नहीं बुलडोज़र वालो की बल्ले बल्ले है।   
आज सीन ठोक कर कह सकते हैं कि उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था की चर्चा पूरे देश में होती है। जब मैं दूसरे राज्यों में जाता हूँ तो सुनता हूँ कि उत्तर प्रदेश सरकार, हर काम में दमदार है। उन्होंने योगी सरकार माफियाओं पर दया नहीं दिखाती बल्कि उप बुलडोजर चलाने का कमा कर रही है। आज इसी का परिणाम है कि भारत के ही नही दुनिया के इन्वेस्टर उत्तर प्रदेश में आ रहे है।  अब दुनिया मानती है कि बिजनेस के लिए कोई भी राज्य अच्छा है तो वो उत्तरप्रदेश है।



दुनिया के विरोध के बावजूद पोखरण में परमाणु परीक्षण करके अटल जी ने शक्ति का दिया परिचय   
नए भारत की नींव श्रद्धेय अटल जी ने रखी थी आज उसका निर्माण प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं, अटल जी ने दुनिया के विरोध के बावजूद पोखरण में परमाणु परीक्षण करके अपनी शक्ति का परिचय दिया था। भारत अब हथियार का आयातक देश नहीं,निर्यातक देश बनेगा,इस दिशा में तेज़ी से काम हो रहा है। कुछ दिन पहले रूस,फ्रांस को हमने उनके माध्यम से दुनिया को संदेश दे दिया कि आओ मेक फ़ॉर इंडिया बनाओ। ब्रह्मोस का नाम ब्रह्मपुत्र नदी से ब्रह्म बना रूस की नदी मॉस्कवा से मोस ले लिया बन गया ब्रह्मोस है। 

Content Writer

Ramkesh