यात्रियों से अवैध वसूली करता पकड़ा गया नकली किन्नर, अप्राकृतिक देह व्यापार करने का लगा आरोप

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2019 - 04:40 PM (IST)

अयोध्याः अयोध्या नगरी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। किन्नरों ने रेलवे स्टेशन पर अवैध वसूली करने वाले एक नकली किन्नर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पकड़ा गया नकली किन्नर युवक है। उस पर देह व्यापार और यात्रियों से अवैध वसूली का आरोप लगा है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोबारा अयोध्या ना आने की हिदायत देते हुए युवक को छोड़ दिया है।

अयोध्या के फैजाबाद जंक्शन पर देर रात किन्नरों का एक समूह पहुंचा और एक किन्नर को पकड़कर जबरन उसके कपड़े उतरवाने लगा। इसके बाद खुलासा हुआ पकड़ा गया किन्नर एक युवक है, जो नकली किन्नर बनकर यात्रियों से अवैध वसूली करता था। साथ ही किन्नरों का आरोप है कि या युवक नकली किन्नर बनकर युवकों को साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाता था।

अयोध्या की किन्नर लवली ने साथियों के साथ युवक को स्टेशन से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ने वाले किन्नरों का आरोप है कि फैजाबाद जंक्शन पर बीते काफी दिनों से नकली किन्नर बनकर युवक अप्राकृतिक देह व्यापार करता था। लखनऊ का रहने वाला युवक किन्नर भेष में देर शाम अयोध्या जंक्शन पहुंचता और फिर यहां से भोर में गायब हो जाता। फोन पर किन्नर के अयोध्या पहुंचने की सूचना पर किन्नरों का समूह फैजाबाद जंक्शन पहुंचा और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Tamanna Bhardwaj