फेक फोटो प्रकरण में निर्मल खत्री पर कसा कानूनी शिकंजा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 16, 2015 - 08:49 PM (IST)

आगरा(गौरव): निर्मल खत्री द्वारा संघ को बदनाम करने के लिए जालसाजी कर 2012 के आगरा के फोटो को चेन्नई बाढ़ आपदा पीड़ितों की सहायता से जोड़कर आपराधिक कृत्य किया था। निर्मल खत्री के खिलाफ हर सम्भव कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। आर.एस.एस. के जिला मीडिया प्रभारी के.के. भारद्वाज के अनुसार हाईकोर्ट में स्वयं सेवक अजीत चाहर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास ओझा ने निर्मल खत्री पर कानूनी शिकंजा कस दिया है। वहीं स्थानीय भाजपा नेताओं को 17 दिसम्बर को प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है। यदि प्रशासन ने निर्मल खत्री को गिरफ्तार नहीं किया तो भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर उग्र आंदोलन कर प्रशासन को चैन से नहीं बैठने देगी और प्रशासन के दोहरे मापदंड को बर्दाश्त नहीं करेगी।