फर्जी शिक्षिका अनामिका शुक्ला गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2020 - 05:53 PM (IST)

मैनपुरी: अनामिका शुक्ला के शैक्षिक डॉक्यूमेंट पर नौकरी करने वाली फर्जी शिक्षिका को अम्बेडकरनगर पुलिस ने मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी शिक्षिका ने पूछताछ में अपना असली नाम अनीता बताया है। गिरफ्तार महिला को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट मैनपुरी में पेश किया है। 

अनीता ने बताया कि वो एमए पास है और उसका कोई कसूर नहीं है। उसके पति की मौत हो गयी है। वह बेहद ही गरीब है। जब वो अपने मायके जा रही थी तब उसकी मुलाकात बस स्टैण्ड पर पुष्पेन्द्र नाम के व्यक्ति से हुई। उसी ने कहा था कि क्या वो नौकरी करेगी। उसने हामी भर दी जिसके बाद वो पढ़ाने जाने लगी। नौकरी के बदले उसको पुष्पेंद्र सिर्फ 10,000 रूपए ही देता था। उसके खाते में कोई भी पैसा नहीं आता था। मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र के बारे में जब महिला से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी पता न होने की जानकारी दी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static