Bollywood के इस सुपरस्टार के साथ बड़े मंच पर दिखेगी UP की बेटी, जानें किस तारीख से करेगी Big Screen शेयर....

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 05:16 PM (IST)

Saharanpur News: सहारनपुर की प्रतिभा एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर चमकने जा रही है। शहर की नृत्य साधिका और बूगी-वूगी फेम फाल्गुनी भारद्वाज अब सोनी टीवी के चर्चित गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। कार्यक्रम का प्रसारण 5 मार्च को रात 9 बजे किया जाएगा।

हजारों में चुनी गईं फाइनल 150 प्रतिभागियों में
Saharanpur निवासी फाल्गुनी भारद्वाज ने हजारों प्रतिभागियों में से चयनित होकर फाइनल 150 में अपनी जगह बनाई। वह शहर के प्रसिद्ध रंगकर्मी संदीप शर्मा और सीमा शर्मा की पुत्री हैं। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस गेम शो में Wheel of Fortune को Akshay Kumar होस्ट कर रहे हैं। एपिसोड में फाल्गुनी ने सहारनपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न राउंड में अपनी बुद्धिमत्ता, ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन किया तथा नकद राशि सहित कई पुरस्कार जीते।

यह भी पढ़ें : होली से पहले खून से रंगी रिश्तों की डोर! बहन ने भाई को बुलाया ससुराल... फिर जीजा ने कैंची मार-मारकर मार डाला, झकझोर देगी पूरी वारदात

‘ज्ञान के साथ भाग्य का भी अहम रोल’
फाल्गुनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस खेल में ज्ञान के साथ-साथ भाग्य की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार प्रतिभागियों के लिए बेहद सहयोगी माहौल बनाते हैं, जिससे खिलाड़ी आत्मविश्वास के साथ खेल पाते हैं। उन्होंने खुशी जताई कि उन्हें एक बार फिर बड़े मंच पर अपने शहर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।

परिवार में खुशी का माहौल
कार्यक्रम में फाल्गुनी के साथ उनकी माता सीमा शर्मा और भाभी इति शर्मा भी मौजूद रहीं। परिवार ने इसे गर्व का क्षण बताया। पिता संदीप शर्मा ने बताया कि शो का प्रसारण 5 मार्च, गुरुवार रात 9 बजे होगा। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी फाल्गुनी की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई और इसे उनकी शिक्षा व पारिवारिक संस्कारों का परिणाम बताया।

यह भी पढ़ें : ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मनाया जश्न, नाचते-झूमते हुए शेयर किया वीडियो, लिखा- वो दिन आ गया....

जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
फाल्गुनी की सफलता पर शहर के कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राघव लखन पाल, पूर्व मंत्री संजय गर्ग सहित अन्य लोगों ने उनकी उपलब्धि को सहारनपुर के लिए गौरव का विषय बताया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static