देखिए कैसे पैसे मांगने पर दबंगों ने टोल कर्मियों को बेरहमी से पीटा

punjabkesari.in Monday, Oct 23, 2017 - 10:47 AM (IST)

बस्ती(यूपी): प्रदेश में भले ही निजाम बदल गया हो लेकिन दबंगों की गुंडागर्दी कम नहीं हुई है। बस्ती में कुछ दबंगों ने गुंडागर्दी कर टोल प्लाजा पर दहशत का माहौल बना दिया। वहीं दबंगों द्वारा टोलकर्मियों को पीटने की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।

दरअसल बस्ती टोल प्लाजा पर दबंगों की दबंगई सामने आई है। टोल का पैसा मांगने पर दबंगों ने टोल कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। बीती रात टोल प्लाजा के कर्मचारियों को दबंग ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। वीडियो के मुताबिक 2 गाड़ियों में सवार अधा दर्जन दबंगों ने टोल प्लाजा पर जमकर उत्पात मचाया। घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

वहीं टोल प्लाजा के मैनेजर ने 100 नम्बर पर रात में कई बार फोन किया, लेकिन कोई फोन रिसीव नहीं हुआ। जिसके बाद घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सुबह में कोतवाली पुलिस टोल प्लाजा पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की सीडी के मुताबिक तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों गाड़ियों के नम्बर ट्रेस कर लिए है।