लॉकडाउन में चोरी छुपे घर जा रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, 2 मासूमों की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Monday, May 11, 2020 - 11:31 AM (IST)

इटावा: लॉकडाउन के बीच पलायन कर रहे लोगों को जो भी साधन मिल रहे हैं, वे उसी को जरिया बनाकर अपनी मंजिल तक पहुंचना चाह रहे हैं। लेकिन कुछ के लिए ये सफर आखिरी सफर साबित हो रहा है। ताजा मामला इटावा जिले का हैं। यहां यमुना नदी में रविवार को नाव पलटने से एक परिवार के 5 लोग डूब गए। जबकि, नाविक तैरकर बाहर आ गया। आसपास मौजूद गोताखोरों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। इस दौरान 2 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 3 लोगों को बचा लिया गया है। ये सभी ग्वालियर से औरैया जा रहे थे।

जानकारी मुताबिक औरैया जिले के मवाइन गांव निवासी पप्पन सिंह सेंगर (45 वर्ष) अपनी पत्नी नीरज कुमार (42 वर्ष), पुत्र रितिक (13 वर्ष) व आर्यन (12 वर्ष) व साले की 8 वर्षीय बेटी प्रीती के साथ ग्वालियर से एक बाइक पर व स्कूटी से इटावा के चकरनगर के शेरघाट पर पहुंचे। यहां यमुना नदी पर पुल खराब होने की वजह से इन लोगों ने नाव के द्वारा यमुना पार करना चाहा।

बताया जा रहा है कि नाविक ने एक बाइक रखने के बाद दंपति व बच्चों को नाव पर बैठा लिया, लेकिन जैसे ही नाव बीच धारा में पहुंची तभी नाव का संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई। जिससे उसमें सवार सभी लोग यमुना में गिर पड़े। यह नजारा देखकर किनारे पर खड़े ग्रामीण नदी में कूद गए और पांचाें को किसी तरह बाहर निकाला। वहीं नाविक तैरकर बाहर आ गया। नदी किनारे लाने पर दंपति व एक बच्ची को होश आ गया। लेकिन रितिक व आर्यन को होश ना आने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static